Past Indefinite Tense in Hindi – Definition, Sentences & Examples

दोस्तों आज हम Tense in Hindi की इस श्रंखला के इस लेख में Hindi में Past Indefinite Tense के दूसरे प्रकार के Indefinite Tense के बारे में पढ़ेंगे।

इस लेख से पहले हमने Tense वाले लेख में टेंस के पहले प्रकार Present Tense के सभी प्रकारो के बारे में पहले ही पढ़ चुके हैं।

इस लेख में हम पहले प्रकार के Past Tense, Past Indefinite Tense या Simple Past Tense के बारे में पढ़ेंगे।

इस लेख को पढ़ने के बाद आप सरल भूत काल की परिभाषाएं, नियम या सूत्र, और उदाहरण इन सभी चीजों के बारे में जान पाएंगे।

इस लेख को शुरू करने से पहले आप इस बात को अच्छी तरह समझ जाइए की Simple Past Tense & Past Indefinite Tense दोनों एक ही प्रकार हैं, जो की Past Tense का पहला प्रकार हैं।

तो चलिए अब Simple Past Tense की परिभाषा, रूल्स, उदाहरण आदि सभी के बारे में एक-एक करके पढ़ते हैं।

Past Indefinite Tense in Hindi or Simple Past Tense in Hindi with Definition & Examples

Past Indefinite Tense in Hindi

Simple Past Tense definition in Hindi – Verb का वह रूप जो दिखाता है की कोई कार्य पास्ट (अतीत) में किसी समय हुआ हो, उसे Simple Past Tense में कहा जाता हैं।

Simple Past Tense Definition in English – That form of a verb that shows that an action took place at some time in the past is said to be in the Simple Past Tense.

पहचान:– हिंदी वाक्यों के मुख्य क्रिया के अंत में ता था, ती थी, ते थे, या, ये, यी, या था, यी थी, ये थे इत्यादि लगा रहता हैं।

तो अब Simple Past Tense का परिभाषा और पहचान जानने के बाद इसको बनाने का Formula और Examples भी साथ ही साथ पढ़ते हैं।

1 . Affirmative Sentences Examples in Hindi and English

Simple Past Tense Formula / Rule – S + v2 + O + another word.

Examples –

  1. I ate. – मैंने खाया था।
  2. You wept. – तुम रोए।
  3. he read. – उसने पढ़ा था।
  4. You abused. – आपने गाली दी थी।
  5. They went to Patna. – वे पटना गए थे।
  6. He came to me. – वह मेरे पास आया।
  7. Sita ate bread. – सीता ने रोटी खाई।
  8. Ram gave a book. – राम ने एक पुस्तक दी।
  9. He wrote a letter. – उसने एक चिट्ठी लिखी थी।
  10. They helped the poor. – उन्होंने गरीबों की मदद की।

2 . Negative Sentences Examples in Hindi and English

Past Indefinite Tense Formula / Rule – S + did + not + v1 + O + another word.

Examples –

  1. मैंने नहीं पढ़ा। – I did not read.
  2. वह नहीं सोई। – She did not sleep.
  3. वह नहीं आया। – He did not come.
  4. उसने नहीं खाया। – He did not eat.
  5. तुमने नहीं खाया था। – You did not eat.
  6. मैं स्कूल नहीं गया। – I did not go to school.
  7. उनलोगों ने कोशिश नहीं की। – They did not try.
  8. तुम स्कूल नहीं गए। – You did not go to school.
  9. उसने मुझे गाली नहीं दी। – He did not abuse me.
  10. मोहन बाजार नहीं गया था। – Mohan did not go to market.

3 . Interrogative Sentences Examples in Hindi and English

Simple Past Tense Formula / Rule – Did + S + v1 + O + another word?

Examples –

  1. क्या मैं गया ? – Did I go?
  2. क्या तुमने खाया ? – Did you eat?
  3. क्या आपने कोशिश की ? – Did you try?
  4. क्या राम नहीं सोया ? – Did Ram not sleep?
  5. क्या सोहन जाना चाहता था ? – Did Sohan want to go?
  6. क्या लड़के स्कूल गए ? – Did the boys go to school?
  7. क्या आपने मुझे गाली नहीं दी ? – Did you not abuse me?
  8. क्या सीता ने पत्र नहीं लिखा था ? – Did Sita not write a letter?
  9. क्या गणेश ने आम नहीं खाया था ? – Did Ganesh not eat a mango?
  10. क्या मोहन ने यह काम करना नहीं चाहा ? – Did Mohan not want to do this work?

Final Thoughts –

तो दोस्तों आज के इस लेख में हमने Past Indefinite Tense या Simple Past Tense के बारे में पढ़ा जिसमे हमने इसका Definition, Rules और Examples सभी के बारे में पढ़ा।

आपको आज का यह आर्टिकल Simple Past Tense के बारे में जरूर अच्छा लगा होगा। अगर आप इस लेख से सम्बंधित कोई सुझाव देना चाहते हैं आप नीचे दिए गए कमेंट Box के माध्यम से अपना सुझाव हम तक पंहुचा सकते हैं।

All Types of Past Tense in Hindi

Present Perfect Tense

Present Indefinite Tense

Present Imperfect Tense

Present Perfect Continuous Tense

Share This Article

Leave a Comment