Present Continuous Tense in Hindi with Definition & Examples

नमस्कार दोस्तों, आज के इस लेख में हम Present Continuous Tense के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे। आपको पता होना चाहिए कि अंग्रेजी सीखने में Tense का कितना महत्व है।

अगर आपका Tense पूरे English Grammar में मजबूत है, यानी आपको Tense का अच्छा ज्ञान है, तो आप अंग्रेजी को बहुत आसानी से समझ सकते हैं।

पहले प्रकार के Present Tense, Simple Present Tense के बारे में हम इस लेख से पहले जान चुके हैं इसीलिए आज के लेख में हम दूसरे प्रकार के Present Tense, Present Continuous Tense के बारे में जानेंगे।

जिसमें हम इसकी परिभाषा, नियम, उदाहरण आदि के बारे में पूरी जानकारी के साथ जानेंगे। सबसे पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि “Present Continuous Tense” और “Present Imperfect Tense” दोनों एक ही Tense हैं। ये दो प्रकार के काल नहीं बल्कि एक ही काल के दो नाम हैं।

Present Imperfect Continuous Tense in Hindi with Definition & Examples

Present Continuous Tense in Hindi

Present Continuous Tense Definition in English – That form of a verb that refers to the incomplete action is called the Present Continuous tense.

Present Continuous Tense Definition in Hindi – Verb का वह रूप जिससे अपूर्ण कार्य का बोध होता है, उसे Present Continuous Tense में कहा जाता हैं।

पहचान – हिंदी वाक्यों के मुख्य क्रिया के अंत में रहा है, रही है, रहे है, रहा हूँ, रही हूँ आदि लगा रहता हैं।

अब हम Present Imperfect Tense के अलग-अलग प्रकार के Examples और Rules पढ़ते हैं जिनमे तीन प्रमुख्य हैं।

1 . Affirmative Sentences
2 . Negative Sentences
3 . Interrogative Sentences

सभी प्रकार के Examples एक-एक करके पढ़ते हैं।

1 . Affirmative Sentences Examples in Hindi and English

Structure / Rules – S + is/am/are + v4 + O + another word.

Present Imperfect Tense Examples in Hindi to English –

  1. I am going. – मैं जा रहा हूँ।
  2. We are laughing. – हमलोग हँस रहे है।
  3. You are going to school. – तुम स्कूल जा रहे हो।
  4. Sita is cooking food. – सीता भोजन पका रही हैं।
  5. You are weeping. – आपलोग रो रहे हैं।
  6. I am going to buy a car. – मैं एक गाड़ी खरीदने जा रहा हूँ।
  7. The boys are making noises. – लड़के शोरगुल कर रहे हैं।
  8. Rima is waiting. – रीमा इंतजार कर रही है।
  9. He is coming tomorrow. – वह कल आ रहा है।
  10. My brother is singing a song. – मेरा भाई गाना गा रहा है।

2 . Negative Sentences Examples in Hindi and English

Structure / Rules – S + is/am/are + not + v4 + O + another word.

Present Continuous Tense Examples in Hindi to English –

  1. मैं नहीं दौड़ रहा हूँ। – I am not running.
  2. हमलोग घर नहीं जा रहे हैं। – We are not going to house.
  3. श्याम नहीं पढ़ रहा हैं। – Shyam is not reading.
  4. आपलोग बाजार नहीं जा रहे हैं। – You are not going to market.
  5. वह सोमवार को नहीं आ रहा है। – He is not coming on Monday.
  6. मैं नहीं आ रहा हूँ। – I am not coming.
  7. कुत्ता नहीं भूँक रहा हैं। – The dog is not barking.
  8. आप मेरी मदद नहीं कर रहे है। – You are not helping me.
  9. रीता स्कूल नहीं जा रही हैं। – Rita is not going to school.
  10. तुम नहीं खा रहे हो। – You are not eating.

3 . Interrogative Sentences Examples in Hindi and English

Structure / Rules – Is/Am/Are + S + v4 + O + another word.

Present Imperfect Tense Examples in Hindi to English –

  1. क्या राम पढ़ रहा है ? – Is Ram reading?
  2. क्या मैं हँस रहा हूँ ? – Am I laughing?
  3. क्या सीता पत्र लिख रही हैं ? – Is Sita writing a letter?
  4. क्या आप रो रहे है ? – Are you weeping?
  5. क्या तुम काम कर रहे हो ? – Are you working?
  6. क्या तुम सोने नहीं जा रहे हो ? – Are you not going to sleep?
  7. क्या हमलोग गा नहीं रहे है ? – Are we not singing a song?
  8. क्या बच्चे नहीं दौड़ रहे हैं ? – Are the children not running?
  9. क्या वह एक पुस्तक खरीदने नहीं जा रहा है ? – Is he not going to buy a book?
  10. क्या रोहन आम नहीं खा रहा हैं ? – Is Rohan not eating a mango?

Some special examples-

1 . Where am I going? – मैं कहाँ जा रहा हूँ ?
2 . When is He coming? – वह कब आ रहा है ?
3 . What are you doing? – तुम क्या कर रहे हो ?
4 . How are we singing? – हमलोग कैसे गा रहे हैं ?
5 . Why are you laughing? – आपलोग क्यों हँस रहे है ?

Final Thoughts –

तो दोस्तों आज के इस लेख में हमने Present Continuous Tense in Hindi के बारे में जानकारी पढ़ी।

जिसमे की हमने इसका Hindi और English में Definition, Rules और Examples के बारे में पढ़ा। मुझे पूर्ण रूप से विस्वास है की आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी।

All Types Present Tense in Hindi – (Must Read)

Share This Article

Leave a Comment